गुमशुदा नाबालिग बरामद, पुलिस ने कोशी बांध झगरुवा से किया सकुशल बरामद,

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के पोहदी बेला गांव निवासी अमरजीत कुमार देव द्वारा अपने नाबालिग भांजे त्रिदेव कुमार के गुमशुदा होने की सूचना गुरुवार को घनश्यामपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और लगातार खोजबीन अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष की तत्परता का परिणाम रहा कि गुमशुदा नाबालिग को महज 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को कोशी बांध स्थित झगरुवा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अमरजीत कुमार देव द्वारा अपने नाबालिग भांजे की गुमशुदगी को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। इसी क्रम में नाबालिग को कोशी बांध झगरुवा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।