नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बुधवार देर रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पीड़िता नाबालिग है और उसे चिकित्सीय जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित परिवार को आवश्यक कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।