डरहार के शिव मंदिर में सीताराम नाम धुन नवाह संकीर्तन महायज्ञ आज से प्रारंभ

दरभंगा /विधि संवाददाता

श्री श्री 1008 सीताराम नामधुन नवाह संकीर्तन महायज्ञ गुरुवार को बहादुरपुर प्रखण्ड के डरहार गाँव में शिव मंदिर (बाबा टोल) के प्रागंण में 12 बजे दिन में प्रारंभ हो गई। यह यज्ञ 20 जून तक लगातार चलेगी। महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी काफी संख्या में देखी गई। महायज्ञ आयोजन समिति के कार्यकताओं को महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। भक्तजनों की सुविधा, सुरक्षा, भंडारा और धार्मिक कार्यक्रमों की बेहतर व्यवस्था को लेकर बिशेष तैयारी की गई है। समिति की ओर से बताया गया कि नवाह महायज्ञ में पूजा- अर्चना, सीताराम- सीताराम का रामधुन 9 दिनों तक और अंतराष्ट्रीय रामलीला सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा आयोजन किया गया है। आसपास के गाँवों समेत दूर दराज गाँवों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहूँच रहे हैं।आयोजन समिति के सदस्य गौड़ी शंकर मिश्रा, कन्हैया चौधरी, चन्दन मिश्रा,आनन्द कुमार मिश्रा, प्रकाश चन्द्र मिश्र, रौशन कुमार चौधरी, शम्भू कुमार झा, विक्रम भारतद्वाज,किशोर कुमार चौधरी, चन्दन चौधरी,रामबाबू चौधरी, नारायण चौधरी, अंकित कुमार मिश्रा,,टुन्ना चौधरी, ऋषभ चौधरी, गोलू चौधरी समेत दर्जनों भक्तगण पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।