पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए न्यायाधीश, अधिवक्ता कल्याण समिति ने दी बधाई

दस्तक 7मीडिया /विधि संवाददाता

पटना उच्च न्यायालय में सात नए न्यायमूर्तियों की नियुक्ति पर अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 10 जून 2026 को जारी अधिसूचना के तहत माननीय राष्ट्रपति ने सात अधिवक्ताओं को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

नवनियुक्त न्यायमूर्तियों में रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह, विकास कुमार, गृजेश कुमार तथा आलोक कुमार शामिल हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने सभी नवनियुक्त न्यायमूर्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय से सीधे न्यायपालिका में चयन होना पूरे विधि जगत के लिए गौरव का विषय है।

श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त न्यायमूर्ति संविधान की मूल भावना के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता और त्वरित न्याय के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से न्यायिक व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और न्यायपालिका में जनता का विश्वास और मजबूत होगा।