ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, गोदाम की स्थिति तथा वहां सुरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनों का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर तथा बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के आंतरिक गोदाम, मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें देवेंद्र कुमार झा, धनंजय कुमार, सत्यनारायण पासवान, जवाहर लाल शर्मा, गोपाल ठाकुर और दुर्गानंद समेत अन्य लोग शामिल थे।