निलंबन हटाने के नाम पर 1.20 लाख रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर में रंगे हाथ दबोचे गए सियाराम राय; पंचायत सचिव फरार
निलंबन हटाने के नाम पर 1.20 लाख रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर में रंगे हाथ दबोचे गए सियाराम राय; पंचायत सचिव फरार
निलंबन हटाने के नाम पर 1.20 लाख रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार,
निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर में रंगे हाथ दबोचे गए सियाराम राय; पंचायत सचिव फरार
दस्तक 7मीडिया ,समस्तीपुर
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत राज चकबहुद्दीन ग्राम पंचायत के मुखिया सियाराम राय को ₹1.20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई 10 जून को विशेष धावा दल द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अब्दुल मन्नान, जो एक पंचायत शिक्षक हैं, ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके निलंबन को वापस कराने और पुनर्नियोजन कराने के बदले मुखिया सियाराम राय द्वारा ₹5 लाख रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने पर डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। योजना के तहत दलसिंहसराय के गुदरी पुल के समीप स्थित शिकायतकर्ता की कॉस्मेटिक्स दुकान पर जाल बिछाया गया। जैसे ही मुखिया ने पहली किस्त के रूप में ₹1.20 लाख रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान मामले के सह-आरोपी पंचायत सचिव अजीत कुमार मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार मुखिया को निगरानी ब्यूरो की टीम पूछताछ के लिए पटना मुख्यालय ले गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें विशेष निगरानी अदालत, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा।
पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों की नियुक्ति, इतिहास में पहली बार 43 पहुंची न्यायाधीशों की संख्या
खान सर को हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद, बिहार सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब, एफआईआर रद्द करने और बंद कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति की मांग, फायरिंग मामले में सुनवाई तेज