पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों की नियुक्ति, इतिहास में पहली बार 43 पहुंची न्यायाधीशों की संख्या
पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों की नियुक्ति, इतिहास में पहली बार 43 पहुंची न्यायाधीशों की संख्या
पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों की नियुक्ति, इतिहास में पहली बार 43 पहुंची न्यायाधीशों की संख्या
दस्तक 7मीडिया ,पटना
केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना हाई कोर्ट में 7 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस नियुक्ति के बाद पटना हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
जारी अधिसूचना के अनुसार तीन न्यायिक अधिकारियों को स्थायी न्यायाधीश (Permanent Judge) के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें रंजन कुमार झा, कुमार मनीष और राज कुमार शामिल हैं। स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त ये सभी जज सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु तक अपने पद पर बने रहेंगे।
वहीं चार न्यायिक अधिकारियों को दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश (Additional Judge) नियुक्त किया गया है। इनमें राणा विक्रम सिंह, विकास कुमार, गिरीश कुमार और आलोक कुमार के नाम शामिल हैं। इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
पटना हाई कोर्ट में वर्तमान में कुल 53 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें 40 स्थायी और 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों के पद शामिल हैं। नई नियुक्तियों के बाद कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 43 तक पहुंच गई है, जिससे लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और न्यायिक कार्यों के निष्पादन में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार न्यायाधीशों की संख्या में यह ऐतिहासिक वृद्धि न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ती न्यायिक क्षमता से मामलों के निस्तारण में तेजी आने और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उज्ज्वला योजना में बड़ा खेल, 4 साल पहले कनेक्शन स्वीकृत, लाभार्थी को नहीं मिला एक भी सामान; कागजों पर होती रही फर्जी डिलीवरी
निलंबन हटाने के नाम पर 1.20 लाख रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर में रंगे हाथ दबोचे गए सियाराम राय; पंचायत सचिव फरार