महिला होमगार्ड को ‘I Love You’ मैसेज भेजना पड़ा भारी, दारोगा मनीष कुमार निलंबित, खाना पहुंचाने और प्रेम संदेश भेजने के आरोप में एसएसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
महिला होमगार्ड को ‘I Love You’ मैसेज भेजना पड़ा भारी, दारोगा मनीष कुमार निलंबित, खाना पहुंचाने और प्रेम संदेश भेजने के आरोप में एसएसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
महिला होमगार्ड को ‘I Love You’ मैसेज भेजना पड़ा भारी, दारोगा मनीष कुमार निलंबित,
खाना पहुंचाने और प्रेम संदेश भेजने के आरोप में एसएसपी की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
दस्तक 7 मीडिया /छपरा
सारण जिले के गरखा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) मनीष कुमार को एक महिला होमगार्ड जवान को कथित रूप से आपत्तिजनक और प्रेम-संबंधी संदेश भेजने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सारण ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरखा थाना के थानाध्यक्ष द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया कि दारोगा मनीष कुमार ने महिला होमगार्ड जवान मधु कुमारी के मोबाइल नंबर पर कई निजी संदेश भेजे। आरोप है कि संदेशों में खाना खाने, खाना पहुंचाने तथा “आई लव यू” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस घटना को लेकर महिला जवान और उसके परिवार के लोगों ने विरोध जताया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में गरखा थाना में सनहा संख्या-585/26 दिनांक 9 जून 2026 दर्ज किया गया है। प्रतिवेदन में कहा गया है कि दारोगा के इस व्यवहार से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है तथा थाना परिसर में सहकर्मियों के बीच का कार्य वातावरण भी प्रभावित हुआ है।
एसएसपी सारण द्वारा जारी जिलादेश संख्या-1509/2026 के तहत पु०अ०नि० मनीष कुमार को 9 जून 2026 से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है।
साथ ही रक्षित अवर निरीक्षक को मामले का आरोप-पत्र तैयार कर विभागीय कार्रवाई हेतु संचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोशी की तेज लहरों में डूबीं जिंदगी, पर अमर हो गई मां की ममता; आपदा मित्र ने देवदूत बन बचाईं 7 जानें, प्रस्तावित पुल के कछुआ गति से हो रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग
उज्ज्वला योजना में बड़ा खेल, 4 साल पहले कनेक्शन स्वीकृत, लाभार्थी को नहीं मिला एक भी सामान; कागजों पर होती रही फर्जी डिलीवरी