कुशेश्वरस्थान में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो संस्थान सील और प्राथमिकी दर्ज।
कुशेश्वरस्थान में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो संस्थान सील और प्राथमिकी दर्ज।
कुशेश्वरस्थान में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो संस्थान सील और प्राथमिकी दर्ज।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत मंगलवार को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की गई। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान सरकारी अस्पताल के सामने संचालित भारत अल्ट्रासाउंड तथा पासवान गली में चल रहे एक अवैध मां भगवती नर्सिंग होम में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों संस्थानों से आवश्यक कागजात, वैध लाइसेंस एवं संचालन संबंधी दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन संचालक संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल दोनों संस्थानों को सील कर दिया। साथ ही संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन का कहना है कि बिना वैध अनुमति के स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पुलिस बल एवं प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।
एसडीएम ने बताया कि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडल में संचालित सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और जांच केंद्रों की जांच की जा रही है। जो संस्थान नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि इलाज के लिए किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या जांच केंद्र में जाने से पहले उसकी वैधता और पंजीकरण की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
खरीफ महाअभियान 2026 का भव्य आगाज, ‘खेत बचाओ अभियान’ बना केंद्रबिंदु, मिट्टी की सेहत बचाने, जैविक खेती और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर, किसानों को दी गई नई कृषि योजनाओं की जानकारी
बेनीपुर-बिरौल के पारा विधिक स्वयंसेवकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, जरूरतमंदों तक कानूनी सहायता पहुंचाने पर जोर