दरभंगा /
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही हैं जहां शरारती तत्वों ने नशे मे चूर होकर भोले नाथ के शिवलिंग को तोड़ दिया हैं।बताया जा रहा हैं कि बेगूसराय जिले के खाटोंपुर गांव मे नशे मे धुत्त एक शराबी द्वारा शिवलिंग तोड़े जानें पर बवाल हो गया। यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते इलाके के सेंकड़ों लोग इकठ्ठा हो गये और आरोपी के घर तोड़ने सहित उसके गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लेकिन इतनी भीड़ इकट्ठा होने के बावजूद स्थानीय लोग समझदारी से काम ले रहें थे। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोंगों को समझाया ,नहीं मानने पर पुलिस ने लाठिया भी चमकायी ,इस दौरान कई लोंगों को चोटें भी आई हैं।

