दरभंगा /संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिला मे बैखौफ अपराधियों का तांडव जारी हैं। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर एक कपड़ा व्यवसायी के दुकान पर लूटपाट करते हुये आराम से चलते बना हालांकि पूरे घटना क्रम को फोटो सीसीटीवी मे कैद हो गया।

यह मामला समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र हैं। खजूरी चौक पर कपड़ा दुकान मे तीन चार नकाबपोश घुसकर घटना को अंजाम दिया हैं। दरअसल दूकानदार मोवाइल को देखने मे व्यस्त था। इसी बीच तीन नकाबपोस दुकान मे घुस गये और कीमती कपड़ों को समेटने लगे। जब तक दुकानदार की नजर मोवाइल से हटी टब तक नकाबपोश अपराधी कपड़े को समेटकर बाहर निकल रहें थे। दूकानदार ने जब रोकने का प्रयास किया तो लुटेरे ने पिस्टल तान दी। दुकानदार एक दम से शांत हो गया इस कारण अपराधियों ने गोली नहीं चलाई और वहां से चलते बना। बाद मे लोंगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। पुलिस ने इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी हैं।