टोका फंसाकर बिजली चोरी करना पर गया महंगा ,बिजली विभाग ने ठोका जुर्माना ,बिजली चोर के विरुद्ध लहेरियासराय थाने मे प्राथमिकी दर्ज ॥

दरभंगा /

घरेलू कनेक्शन लेकर व्यवसायिक रूप से बिजली चोरी के मामले मे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता ने लहेरियासराय थाने मे आवेदन देकर कई उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
दरअसल इन दिनों बिजली विभाग की टीम ऊर्जा चोरी को लेकर अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व मे एसआईटी टीम का गठन किया हैं इसमें सहायक अभियंता प्रीति कुमारी ,कनीय विद्युत अभियंता, उदय कुमार गुप्ता ,विकास कुमार ,सारिणी पुरुष मनोज बैठा ,अनिल कुमार साह एवं मानव दल मे संजय राय की मौजूदगी मे कई जगहों पर छापेमारी की गई। ऊर्जा चोरी के विरुद्ध उर्दू बाजार कब्रिस्तान के निकट अजीमुद्दिन कुरेशी के पुत्र कलीमउद्दीन कुरैशी के यहां छापेमारी की गई। आवेदन मे कहा गया हैं कि कलीमुद्दीन के यहां 6लाख 53हजार 318रुपया पहले से बकाया था इस कारण इनका विद्युत ऊर्जा विच्छेदित कर दिया गया था लेकिन बकाया राशि को चुकाए बिना इनके द्वारा गलत तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था जिसे छापेमारी के क्रम मे पकड़ा गया। आवेदन मे कहा गया हैं कि 28फरवरी 23को विद्युत ऊर्जा विच्छेदित करने के बाद इनके अब तक का एक लाख 15हजार 65रुपये के बिजली का जुर्माना ठोका गया हैं इस कारण इनके ऊपर 7लाख 68हजार 383रुपये का कुल बकाया हो गया हैं।
इसी तरह मिर्जाहयात बेग मुहल्ला मे स्व एनुनामूल हक के बेटे एहसानुल हक के यहां
28अक्टूबर 22तक 6लाख 85हजार 761रुपया बकाया था इस कारण विद्युत विच्छेदित कर दिया गया था लेकिन टोका फंसाकर बिजली की चोरी की जा रही थी इस कारण इनपर 5लाख 77हजार 918रुपया जुर्माना ठोका गया हैं जो कुल 12लाख 63हजार 679रुपये की क्षति बिजली विभाग को हुई हैं।
वहीं छापेमारी दल की दूसरी टीम ने बंगाली टोला के स्व महेश राय के पुत्र मुकुल कुमार राय के यहां छापेमारी की गई। आवेदन के मुताबिक श्री राय के यहां भी बिजली की चोरी की जा रही थी इस कारण विभाग को 9137रुपये का नुकसान हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि मुकुल किराए के मकान मे रहता हैं।
इस आवेदन के आलोक मे लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया हैं।