रिशु श्री टेंडर घोटाला: पूर्व संयुक्त सचिव समेत तीन अधिकारी गिरफ्तार, SVU की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार के बहुचर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारियों में वित्त विभाग के पूर्व संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के एक कार्यपालक अभियंता शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
SVU द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में मुमुक्षु चौधरी (पूर्व संयुक्त सचिव, वित्त विभाग), तारिणी दास (पूर्व मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग) तथा उमेश कुमार सिंह (कार्यपालक अभियंता, नगर विकास एवं आवास विभाग) शामिल हैं। एजेंसी ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इन तीनों को पटना से हिरासत में लिया।
तारनी दास
ममक्षु कुमार चौधरी
