सीवान :62.15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से तौल मशीन और पेटीएम साउंड बॉक्स बरामद
सीवान :62.15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से तौल मशीन और पेटीएम साउंड बॉक्स बरामद
सीवान :62.15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से तौल मशीन और पेटीएम साउंड बॉक्स बरामद
दस्तक 7 मीडिया ,सिवान
सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और पेटीएम का साउंड बॉक्स भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 8 जून को मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लखरांव गांव निवासी ओम प्रकाश गिरी अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री करता है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।
पुलिस टीम के पहुंचते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान ओम प्रकाश गिरी (पिता-स्वर्गीय कपिलदेव गिरी), निवासी लखरांव, थाना मुफ्फसिल, जिला सिवान के रूप में बताई।
इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 62.15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन तथा एक पेटीएम साउंड बॉक्स बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि बरामद तौल मशीन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तौल के लिए किया जाता था।
इस मामले में मुफ्फसिल थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बरामद सामानो में 62.15 ग्राम स्मैक ,01 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन,01 पेटीएम साउंड बॉक्स हें।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
दरभंगा :बिरौल में कोसी की सहायक नदी में नाव पलटी आपदा मित्र ने 7 को बचाया, दो महिला और एक बच्ची की तलाश जारी
भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरी गाज: राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 अफसरों पर शिकंजा, एक अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश, कई अंचल अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू