आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन सब रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्त, SVU जांच में 1.62 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा, घर से मिले थे 38.93 लाख रुपये नकद
आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन सब रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्त, SVU जांच में 1.62 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा, घर से मिले थे 38.93 लाख रुपये नकद
आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन सब रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्त,
SVU जांच में 1.62 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा, घर से मिले थे 38.93 लाख रुपये नकद
दस्तक 7मीडिया ,पटना/समस्तीपुर
भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के तत्कालीन जिला सब रजिस्ट्रार मणिरंजन को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मणिरंजन के विरुद्ध वर्ष 2021 में SVU थाना कांड संख्या-06/2021 दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि वर्ष 2010 से विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने भ्रष्ट एवं अवैध तरीकों से अपनी वैध आय से लगभग 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार 926 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की।
जांच के दौरान मणिरंजन के नाम पर मुजफ्फरपुर के एक मॉल में दुकान, पटना की ज्योतिपुरम कॉलोनी में लगभग 1.03 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन, पाटलीग्राम अपार्टमेंट में फ्लैट तथा कटिहार में जमीन का पता चला। इसके अलावा छापेमारी के दौरान उनके आवास से 38 लाख 93 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने वर्ष 2022 में उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। जांच आयुक्त की रिपोर्ट में बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर सरकार ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
SVU अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कर्मी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत विशेष निगरानी इकाई के हेल्पलाइन नंबर 0612-2506253 अथवा मोबाइल नंबर 9031633641 और 9031633644 पर की जा सकती है।