प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश, बिना डॉक्टर और बिना लाइसेंस के भगवान भरोसे चल रहे थे संस्थान, SDO शशांक राज के औचक निरीक्षण में हुआ भंडाफोड़
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश, बिना डॉक्टर और बिना लाइसेंस के भगवान भरोसे चल रहे थे संस्थान, SDO शशांक राज के औचक निरीक्षण में हुआ भंडाफोड़
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश,
बिना डॉक्टर और बिना लाइसेंस के भगवान भरोसे चल रहे थे संस्थान, SDO शशांक राज के औचक निरीक्षण में हुआ भंडाफोड़
दस्तक 7 मिडिया, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को एसडीओ शशांक राज ने कुशेश्वरस्थान बाजार में बिना वैध कागजात और मानकों के विपरीत चल रहे नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर मां भगवती नर्सिंग होम और भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
एसडीओ शशांक राज द्वारा की गई इस औचक जांच में दोनों स्वास्थ्य संस्थानों की चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। मां भगवती नर्सिंग होम, जांच के समय अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक मौजूद था और न ही संचालक प्रशासन के समक्ष कोई वैध अनुज्ञप्ति पेश कर पाया। इसके अलावा, मरीजों की जान को जोखिम में डालते हुए वहाँ फायर सेफ्टी (अग्निशमन सुरक्षा) का भी कोई इंतजाम नहीं पाया गया। वहीं
भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निरीक्षण के वक्त कई मरीज अपनी जांच कराने के लिए मौजूद थे, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने वाला कोई भी डॉक्टर वहां उपस्थित नहीं था। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि इस सेंटर के पास अल्ट्रासाउंड संचालन की कोई वैध अनुमति नहीं थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ ने दोनों अवैध संस्थानों को तुरंत सील करने का आदेश दिया। एसडीओ ने कहा कि अवैध रूप से नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों संस्थानों को सील कर दिया गया है और स्थानीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब को इस मामले में संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से कुशेश्वरस्थान बाजार और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से क्लीनिक और जांच घर चलाने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने अनुमंडल प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।