गायघाट में राजद का धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

दीपक कुमार/ गायघाट

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को गायघाट प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह धरना राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है और जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है.

गायघाट में राजद ने महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

गायघाट प्रखंड कार्यालय के समीप राजद द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरने में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और बढ़ते अपराध के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निरंजन राय ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है.