न्यायालय के वारंटियों समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाले भी दबोचे गए
न्यायालय के वारंटियों समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाले भी दबोचे गए
न्यायालय के वारंटियों समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाले भी दबोचे गए
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के अभियुक्तों सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी सुधारी यादव उर्फ राम सुधारी यादव, पिता फुली यादव उर्फ फुली लाल यादव, निवासी सीसौना थाना कुशेश्वरस्थान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था, जिसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।
वहीं हायाघाट थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के मामले में अवधेश शर्मा, पिता रामगुलाम शर्मा, निवासी नेयाम थाना हायाघाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
इधर नेहरा थाना क्षेत्र में शराब सेवन कर मारपीट और हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामचंद्र साहनी, पिता सीताराम साहनी, निवासी नेहरा तथा पारस कुमार चौपाल, पिता प्रमोद चौपाल, निवासी जगदीशपुर थाना नेहरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 60/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम विनय राय, निवासी गोपालपुर अर्थुआ थाना तिलकेश्वर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मामले में नामजद अभियुक्त था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अधिकारियों का तबादला, STF और मद्य निषेध ब्यूरो में नए चेहरे
“सैंया भये कोतवाल, अब डर काहे का ?”दरभंगा जिले के एसएसपी कार्यालय में तैनात आईटी प्रोग्रामर के रसूख ,कौन करेगा कारवाई ? सरकारी अभिलेखों और ऑडियो /व्हाट्स ऐप चैट के जांच से उठ सकता हे पर्दा ?डीआईजी के पत्र का भी नहीं हो रहा हे असर।