पत्नी को घर में अकेला पाकर हमला, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी
पत्नी को घर में अकेला पाकर हमला, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी
पत्नी को घर में अकेला पाकर हमला, लूटपाट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्ररौलिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट, लूटपाट एवं दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिश्ररौलिया निवासी अमीरी यादव ने घनश्यामपुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 5 जून उनकी गैरमौजूदगी में गांव के ही जगदीश यादव, रामपरी देवी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी एवं पुनम कुमारी हथियारनुमा सामान, लाठी-डंडा, लोहे का रॉड और रस्सी लेकर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि सभी ने उनकी पत्नी सालो देवी के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटते हुए आंगन में ले आए।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने महिला का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी छीन ली तथा घर में रखे नकद रुपये और अन्य सामान भी लूट लिए। पीड़ित पक्ष ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार, कपड़े फाड़ने तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला पर हमला किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि महिला का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।