चिकित्सा में एआई का बढ़ता महत्व, डॉक्टरों के लिए बना उपयोगी सहायक : डॉ. ओम प्रकाश
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), दरभंगा की ओर से डॉक्टरों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 50 वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया और एआई के व्यावहारिक उपयोग, सीमाओं तथा रोगी गोपनीयता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

