भाजपा के नवनियुक्त सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता का कुशेश्वरस्थान में भव्य स्वागत,
मणि कान्त झा बोले- जमीनी कार्यकर्ता को मिला सम्मान, संगठन होगा और मजबूत
कुशेश्वरस्थान, संवाददाता।
बिहार भाजपा के नवनियुक्त सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता का रविवार को मिथिला की पावन भूमि कुशेश्वरस्थान में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रमुख मणि कान्त झा ने अपने सतीघाट स्थित आवासीय कार्यालय में मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग, चादर एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

