थाने से चंद कदम दूर ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
थाने से चंद कदम दूर ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
थाने से चंद कदम दूर ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
दस्तक 7मीडिया बेनीबाद (मुजफ्फरपुर)/दीपक कुमार
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय बाजार के समीप एक ताड़ के पेड़ से 21 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
मृतक की पहचान गोलू कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह महेशी मांझी का पुत्र बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब लोग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर ताड़ के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शव बेनीबाद थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बाजार के पास बरामद हुआ है। थाने के नजदीक हुई इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग घटना के वास्तविक कारणों का इंतजार कर रहे हैं।
गये थे हरिभजन को,ओटन लगे कपाट।सिमरिया गंगा स्नान के दौरान डीहलाही निवासी ननद-भौजाई डूबीं, किशोरी का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
भाजपा के नवनियुक्त सह-कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता का कुशेश्वरस्थान में भव्य स्वागत, मणि कान्त झा बोले- जमीनी कार्यकर्ता को मिला सम्मान, संगठन होगा और मजबूत