गये थे हरिभजन को,ओटन लगे कपाट।सिमरिया गंगा स्नान के दौरान डीहलाही निवासी ननद-भौजाई डूबीं, किशोरी का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
गये थे हरिभजन को,ओटन लगे कपाट।सिमरिया गंगा स्नान के दौरान डीहलाही निवासी ननद-भौजाई डूबीं, किशोरी का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
गये थे हरिभजन को,ओटन लगे कपाट।सिमरिया गंगा स्नान के दौरान डीहलाही निवासी ननद-भौजाई डूबीं, किशोरी का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
हनुमाननगर,दरभंगा।
बेगूसराय जिला के सिमरिया गंगा घाट पर शनिवार को विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही गांव के ननद भौजाई गंगा स्नान के दौरान गंगा की लहरों में समा गई।इस हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी भौजाई की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया।मृतका की पहचान दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही गांव निवासी श्रवण महतो की पुत्री सुंदरी कुमारी उर्फ मुस्कान (17) के रूप में हुई है। वहीं अरुण महतो की पत्नी मन्नु देवी (24) लापता हैं, जिनकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार डीहलाही गांव निवासी लक्ष्मण महतो की मां का 15 दिन पूर्व निधन हो गया था। शुद्धिकरण संस्कार के तहत गांव और रिश्तेदारी के करीब 40 लोग सिमरिया गंगा घाट स्नान के लिए पहुंचे थे। सुबह सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। अधिकांश लोग स्नान कर घाट से बाहर निकल गए थे, जबकि सुंदरी कुमारी अपनी भौजाई मन्नु देवी के साथ दोबारा स्नान करने गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं स्नान करते हुए गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूब गईं। करीब पांच मिनट तक दोनों के नजर नहीं आने पर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने भी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
परिजनों का आरोप है कि घटना के समय घाट पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद नहीं थी। डायल-112 पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। बारिश थमने के बाद स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोज अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुंदरी कुमारी का शव नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि मन्नु देवी की तलाश जारी है।
लक्ष्मण महतो ने बताया कि मां के श्राद्ध कर्म की समाप्ति के बाद सभी लोग गंगा स्नान के लिए आए थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर जुटी भीड़ और परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा सिमरिया घाट शोक में डूबा नजर आया।
न्यायपालिका में हिंदी को लेकर पटना में गूंजा अधिवक्ताओं का स्वर, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की उठी मांग, राज्य स्तरीय संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार बोले- हिंदी को राष्ट्रभाषा बनने से कोई नहीं रोक सकता
थाने से चंद कदम दूर ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी