फैटकी घाट पुल हुआ खतरनाक, सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक, जर्जर पुल से गुजरने पर जान का खतरा, प्रशासन ने जारी किया आदेश; वैकल्पिक मार्ग से चलें वाहन
फैटकी घाट पुल हुआ खतरनाक, सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक, जर्जर पुल से गुजरने पर जान का खतरा, प्रशासन ने जारी किया आदेश; वैकल्पिक मार्ग से चलें वाहन
फैटकी घाट पुल हुआ खतरनाक, सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक,
जर्जर पुल से गुजरने पर जान का खतरा, प्रशासन ने जारी किया आदेश; वैकल्पिक मार्ग से चलें वाहन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में स्थित फैटकी घाट पुल के अत्यधिक जर्जर हो जाने के कारण प्रशासन ने उस पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल बेनीपुर ने बताया कि कसरौर मिडिल स्कूल से हरसिंहपुर जाने वाली सड़क के पांचवें किलोमीटर पर फैटकी घाट के समीप स्थित पुल की स्थिति अत्यंत खराब और खतरनाक हो चुकी है। तकनीकी जांच में पुल को वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित पाया गया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुल पर अब किसी भी प्रकार के वाहन, चाहे वह हल्का वाहन हो, भारी वाहन, मालवाहक वाहन, सवारी वाहन अथवा मोटरसाइकिल, का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध का सख्ती से पालन करें और जर्जर पुल से होकर गुजरने का प्रयास न करें।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
पुल बंद होने के बाद वाहनों के आवागमन के लिए तुलापट्टी – असकौल – श्यामपुर – नावानगर – हरसिंहपुर मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है। विभाग ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से इसी मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया है।
प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों को कुछ अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है, लेकिन संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक बताया गया है। पुल की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर दरभंगा में कड़े इंतजाम, 21 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, 7 जून को होगी बिहार बीएड एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा, मोबाइल-ब्लूटूथ समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
16 जून के सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, निर्माणाधीन प्रखंड-अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण