गायघाट पुलिस ने 216 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
गायघाट पुलिस ने 216 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
गायघाट पुलिस ने 216 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बखरी केशों गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही पप्पू राय (पिता- सुरेश राय) की टाट-फूस की मड़ई में यह शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से कुल 216 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज पप्पू राय मौके से फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
जनता की आवाज बुलंद करेगी राजद : इसराइल मंसूरी, जनसमस्याओं को लेकर 9 और 17 जून को होगा जोरदार प्रदर्शन : उदय शंकर यादव
राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का डीएम का निर्देश, 8 जून को चलेगा फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान, एक दिन में 6 हजार किसानों की आईडी बनाने का लक्ष्य