उद्योग लगाने के नाम पर चौकीदार से 15 लाख की ठगी, छह लोगों पर एफआईआर
उद्योग लगाने के नाम पर चौकीदार से 15 लाख की ठगी, छह लोगों पर एफआईआर
उद्योग लगाने के नाम पर चौकीदार से 15 लाख की ठगी, छह लोगों पर एफआईआर
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के परवत्ता गांव निवासी चौकीदार मंगनू पासवान के आवेदन पर उद्योग लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन में मंगनू पासवान ने बताया है कि उनके दामाद अजय कुमार, जो उद्योग विभाग दरभंगा में लिपिक पद पर कार्यरत थे उनकी पहचान दरभंगा निवासी बरुण कुमार से हुई थी। बरुण कुमार ने पीवीसी पाइप उद्योग स्थापित करने तथा साझेदारी में व्यवसाय करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2023 के दौरान मंगनू पासवान ने विभिन्न तिथियों में चेक, नेफ्ट और नकद के माध्यम से कुल 15 लाख रुपये बरुण कुमार एवं उनकी पत्नी कल्पना कुमारी को दिए।
पीड़ित के अनुसार, 17 जनवरी 2023 को साझेदारी संबंधी लिखित एग्रीमेंट भी किया गया था, जिसमें उद्योग स्थापित कर लाभ का बराबर बंटवारा करने की बात कही गई थी। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद न तो उद्योग शुरू किया गया और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई। आवेदन में कहा गया है कि बाद में कई बार नए एग्रीमेंट बनाकर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया। एक चेक भी दिया गया, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया। इसके बाद बरुण कुमार की मां प्रमिला देवी और भाई क्षितिज कुमार ने भी लिखित समझौता कर 30 अगस्त 2025 तक राशि लौटाने का वादा किया, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। मंगनू पासवान ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने शुरू से ही धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और विश्वासघात की नीयत से उनसे रुपये लिए। मामले में बरुण कुमार, कल्पना कुमारी, अल्का कुमारी, रंजीत कुमार मंडल, प्रमिला देवी एवं क्षितिज कुमार को नामजद किया गया है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित चौकीदार के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
दहेज हत्या के आरोप से 1 साल 10 माह बाद बरी: साक्ष्य के अभाव में ज्वाला खट्टीक को अदालत ने किया रिहा, गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में थे जेल में बंद, एडीजे कोर्ट ने सुनाया बरी करने का फैसला; परिवार बोला- “झूठे मुकदमे ने बर्बाद कर दी जिंदगी”
पिस्तौल के बल पर नाबालिग के अपहरण समेत चार मामलों में राहत नहीं, 12 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज