दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस की बड़ी कारवाई , हत्या कांड के दो मुख्य आरोपी सुपौल से गिरफ्तार, तीन वारंटी भी दबोचे गए
दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस की बड़ी कारवाई , हत्या कांड के दो मुख्य आरोपी सुपौल से गिरफ्तार, तीन वारंटी भी दबोचे गए
दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस की बड़ी कारवाई , हत्या कांड के दो मुख्य आरोपी सुपौल से गिरफ्तार, तीन वारंटी भी दबोचे गए
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के बिरौल थाना पुलिस को अपराधियों और फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित बेबी कुमारी हत्या कांड (कांड संख्या- 348/26) के दो नामजद मुख्य अभियुक्तों को सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को भी दबोचा गया है।
मामला बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी टोले दाथ में हुए बेबी कुमारी हत्या कांड से जुड़ा है। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के जरिए इन आरोपियों के सुपौल जिला में छिपे होने का सुराग मिला। सूचना के आधार पर बिरौल थाना के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में इस कांड की अनुसंधानकर्ता एसआई मुन्नी कुमारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सुपौल जिला के किशनपुर थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम कमलजरी में छापेमारी कर दोनों मुख्य अभियुक्तों रंजीत साहनी,
अजय साहनी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी ओर, अपराधियों के खिलाफ बिरौल पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर दबोच लिया। यह कार्रवाई पीएसआई, सूरज कुमार और पीएसआई शनम राय कुमार द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के हनुमानगर निवासी बाबुकांत मंडल,शिवनाथ मंडल,दुलारचन मंडल इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत था।
लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर चली सरकार की कैंची, सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम नोटिस जारी,“सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद बिहार की राजनीति में फिर आमने-सामने आए सत्ता पक्ष और राजद।”
शादी के सपनों पर मौत का साया: प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी, सदमे में प्रेमिका ने भी तोड़ा दम