बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 68 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का तबादला, विशेष शाखा से कई अधिकारियों की जिलों में तैनाती
बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 68 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का तबादला, विशेष शाखा से कई अधिकारियों की जिलों में तैनाती
बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 68 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का तबादला, विशेष शाखा से कई अधिकारियों की जिलों में तैनाती
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने राज्यभर में पुलिस प्रशासन को अधिक गतिशील, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 68 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का विभिन्न जिलों, इकाइयों और शाखाओं में तबादला किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) की अध्यक्षता में गठित स्थानांतरण समिति ने 4 जून 2026 को आयोजित बैठक में प्राप्त अनुशंसाओं एवं अनुरोधों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक की स्वीकृति के बाद आदेश जारी किया गया है।
स्थानांतरण सूची में पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार, चालक हवलदार, पीटीसी, सिपाही एवं महिला सिपाही शामिल हैं। सबसे अधिक स्थानांतरण विशेष शाखा में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों का किया गया है।
निरीक्षकों के तबादले पर नजर
विशेष शाखा में कार्यरत पुलिस निरीक्षक राजन कुमार को कटिहार, विजय कुमार यादवेन्दु को पूर्णिया, अब्दुल हलीम को किशनगंज तथा मो. शहूद अख्तर अंसारी को मुजफ्फरपुर भेजा गया है। वहीं मनोज कुमार को रेल पटना तथा हेमंत कुमार को मुजफ्फरपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित निरीक्षक समीर कुमार को वैशाली तथा अमितेश को रोहतास भेजा गया है। एचक्यूआरटी पटना में तैनात मणिभूषण कुमार को मोतिहारी स्थानांतरित किया गया है।
अवर निरीक्षकों में भी व्यापक बदलाव
पुलिस अवर निरीक्षक उजारत हुसैन खां और राकेश कुमार सिंह को गया भेजा गया है। विशेष शाखा में कार्यरत कई अवर निरीक्षकों को वैशाली, मोतिहारी, नालंदा, समस्तीपुर, शेखपुरा, बक्सर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और पटना में पदस्थापित किया गया है।
भोजपुर में पदस्थापित रणधीर कुमार झा का तबादला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में किया गया है, जबकि सुपौल में तैनात संजय कुमार सिंह को पटना भेजा गया है।
प्रशिक्षु एवं सहायक अवर निरीक्षक भी प्रभावित
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार को पटना, नसीर अहमद को नालंदा, चंद्र भूषण प्रसाद को मुजफ्फरपुर तथा सुधांशु कुमार सिंह को बेगूसराय भेजा गया है। सहायक अवर निरीक्षक राहुल कुमार को पटना तथा मुकेश कुमार को विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है।
हवलदार और सिपाहियों के भी तबादले
हवलदार अरविंद कुमार यादव को सिवान, मिन्टू देवी को नालंदा, अरुण कुमार को गया तथा दुधनाथ सिंह को दरभंगा भेजा गया है। चालक हवलदार सुमित कुमार का तबादला रेल पटना किया गया है।
महिला सिपाहियों में आरती कुमारी को रोहतास, रीता कुमारी, पूनम कुमारी और स्वीटी माला को पटना, जबकि नीतू कुमारी यादव को गया में पदस्थापित किया गया है। सिपाही ऋषि कुमार शर्मा को मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि क्रम संख्या 5, 10, 11, 26 से 41, 46 से 50, 52 से 57 तथा 62 से 67 तक के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छोड़कर शेष सभी का स्थानांतरण स्वेच्छा मनोनयन के आधार पर किया गया है। ऐसे में उन्हें यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा।
लंबित आपराधिक मामलों की होगी जांच
पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित इकाई प्रमुखों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के लिए विरमित करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।