बेनीबाद थाने में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण,

थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे

दीपक कुमार| गायघाट

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेनीबाद थाना परिसर में एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजकुमार गौतम सहित पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए। उन्होंने इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य थाना परिसर में हरियाली बढ़ाना है। इसके साथ ही, इसका लक्ष्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना भी है।