बिरौल व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण, न्यायाधीशों ने की पर्यावरण रक्षा की अपील

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।


बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को बिरौल स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमार,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा,और अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव (अनुमंडल विधिक प्राधिकार समिति) प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसके साथ ही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चेलाल झा और सचिव राजकपूर पांडे ने भी मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए।
इस मौके पर उपस्थित न्यायाधीशों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी नागरिकों का परम दायित्व है। आज के समय में प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।
न्यायाधीशों ने मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों से अपील की कि वे न केवल न्यायालय परिसर, बल्कि अपने-अपने घर, खेत और खलिहानों में भी फलदार एवं छायादार पौधे जरूर लगाएं और उनकी देखभाल करें। इस गरिमामयी अवसर पर न्यायिक जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से
न्यायालय कर्मी प्रशाखा पदाधिकारी रौशन सिंह, रामनरेश महतो और सिस्टम ऑफिसर अभय मिश्रा, अधिवक्तागण ललन कुमार, संतोष कुमार सिंह, श्रवण चौधरी, कैलाश कुमार, शशिकांत रॉय, सुमन कुमार, श्रवण झा, और शिवेश झा सहित न्यायालय के तमाम कर्मियों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।