कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.270 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.270 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.270 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम 270 ग्राम गांजा के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान हसमुद्दीन खां, पिता रशीद खां, निवासी ग्राम बसुहाम, थाना बहेड़ा तथा महिदा खातून, पति मो जैनुल, निवासी ग्राम तारालाही, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनकी तलाशी लेने पर कुल 8 किलोग्राम 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।