एक वृक्ष सौ पुत्र के समान: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण
दरभंगा /विधि संवाददाता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर दरभंगा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्राधिकार का अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने पेड़ लगाते हुए कहा कि वृक्ष हम लोगों के लिए प्रकृति का एक अनमोल वरदान है।इसे संरक्षित करना जरूरी है। पारितंत्र की सुरक्षा के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जाना अति आवश्यक है।जब तक लोग पूर्ण रूप से जागरुक नहीं होंगे तबतक पर्यावरण की रक्षा करना सम्भव नहीं है। प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी ने कहा कि पेड़ पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है।इसकी महिमा हमारे शास्त्रों में वर्णित है।पारितंत्र संतूलन में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। मौके पर बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी,अधिवक्ताओं ने अपने हाथों से पेड़ लगाया तथा पारितंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं कहा कि पेड़ पौधों के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारा दायित्व है कि हम पेड़ पौधों को संरक्षित करें तथा प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का दोहन नहीं करें। हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।इस अवसर पर अधिवक्ताओं, प्रधिकारकर्मी,वनक्षेत्र पदाधिकारी आदि मौजूद थे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, आरती कुमारी, बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र समेत अन्य – फोटो
