15 जून तक 200 लॉट सीएमआर उपलब्ध कराने का डीएम का निर्देश, माह के अंत तक लंबित सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर
15 जून तक 200 लॉट सीएमआर उपलब्ध कराने का डीएम का निर्देश, माह के अंत तक लंबित सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर
15 जून तक 200 लॉट सीएमआर उपलब्ध कराने का डीएम का निर्देश,
माह के अंत तक लंबित सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
धान अधिप्राप्ति के समतुल्य कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति की समीक्षा को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों और राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि बेनीपुर प्रखंड द्वारा अब तक सबसे कम सीएमआर बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया गया है। वहीं कुशेश्वरस्थान स्थित चौधरी राइस मिल के सर्वाधिक स्वीकृति आदेश लंबित पाए गए, जबकि बेनीपुर के पुष्पम राइस मिल में सबसे अधिक सीएमआर गिराव लंबित है।
जिलाधिकारी ने हरिओम राइस मिल, बहेड़ी तथा मिथिलांचल राइस मिल, हनुमाननगर को इस माह के अंत तक शत-प्रतिशत सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बिठौली पैक्स राइस मिल को 20 जून तक लंबित सीएमआर की पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं अरवा पैक्स राइस मिल के संबंध में एसएफसी को आवश्यक स्वीकृति आदेश निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न राइस मिलों के लिए दैनिक लक्ष्य भी निर्धारित किया। इसके तहत पुष्पम राइस मिल को प्रतिदिन 5 लॉट, चौधरी राइस मिल को 3 लॉट तथा मिथिलांचल और हरिओम राइस मिल को प्रतिदिन 1-1 लॉट सीएमआर गिराने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक में केवटी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनके एक दिन के वेतन पर रोक लगाने तथा संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया। वहीं बिरौल प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा नेउरी पैक्स के लिए स्वीकृति आदेश उपलब्ध रहने के बावजूद संबंधित मिलर द्वारा सीएमआर नहीं गिराए जाने की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जून तक कम-से-कम 200 लॉट सीएमआर एसएफसी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जून माह के अंत तक जिले में लंबित सभी सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति हर हाल में पूरी की जाए।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बीएसएफसी, सहायक निबंधक (दरभंगा एवं बेनीपुर अंचल), सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा संबंधित राइस मिलर उपस्थित थे।