वरीय पुलिस अधीक्षक ने  किया 8 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस अधीक्षक  ने कार्यहित में जिले के विभिन्न थाना एवं प्रतिष्ठानों में पदस्थापित 8 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आदेश के तहत पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पु०अ०नि० नवल किशोर यादव को नेहरा थाना, अकिल अहमद खाँ को सिमरी थाना तथा राम पुनित यादव को केवटी थाना भेजा गया है। मनीगाछी थाना में कार्यरत पु०अ०नि० साध्वी कुमारी का स्थानांतरण बहेड़ी थाना किया गया है।

वहीं वि०वि० थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० संजय कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस केंद्र में कार्यरत पु०अ०नि० साजिद हुसैन खाँ को वि०वि० थाना में तैनात किया गया हे ।

इसके अलावा स०अ०नि० विजय कुमार यादव को पुलिस केंद्र से एपीएम थाना तथा स०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार सिंह को लहेरियासराय थाना से स्थानांतरित कर व्यवहार न्यायालय दरभंगा में कोर्ट सुरक्षा शाखा में पदस्थापित किया गया है।