पीएनबी शाखा के बाहर बैग से 35 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
पीएनबी शाखा के बाहर बैग से 35 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
पीएनबी शाखा के बाहर बैग से 35 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के बाहर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपये चोरी हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने लहेरियासराय थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पटना निवासी एवं सेवानिवृत्त राजभाषा कर्मचारी मो. मोजफ्फर हुसैन अपने पेंशन खाते से 35 हजार रुपये निकालकर बैग में रखे हुए बैंक से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बैंक के मुख्य गेट के पास किसी ने उनके बैग से रुपये निकाल लिए। कुछ दूर जाने के बाद जब उन्होंने बैग की जांच की तो नकदी गायब थी।
घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पीड़ित का दावा है कि फुटेज में दो संदिग्ध युवक रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद बैंक आने वाले ग्राहकों में भी चिंता देखी गई। लोगों ने बैंक परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा उचक्कों पर नजर रखने की मांग की है।
पीड़ित ने चोरी गई राशि की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अनुसंधान जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।
20 सूत्री बैठक की रिपोर्ट नहीं भेजने पर बहादुरपुर सीओ से जवाब-तलब
बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर चला सरकार का डंडा, एक हफ्ते में 23 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज घोटाले, सरकारी जमीन की हेराफेरी और रिश्वतखोरी पर सख्ती; कई सीओ पर आरोप पत्र, वेतन वृद्धि रोकी गई, जांच के आदेश