20 सूत्री बैठक की रिपोर्ट नहीं भेजने पर बहादुरपुर सीओ से जवाब-तलब
20 सूत्री बैठक की रिपोर्ट नहीं भेजने पर बहादुरपुर सीओ से जवाब-तलब
20 सूत्री बैठक की रिपोर्ट नहीं भेजने पर बहादुरपुर सीओ से जवाब-तलब
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बहादुरपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) निश्चल प्रेम से स्पष्टीकरण मांगा है। अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार ने कारण-पृच्छा जारी कर लंबित अनुपालन प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की 23 सितंबर 2024 को हुई बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा प्रस्तावित थी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 26 मई 2026 को संबंधित अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा था। आरोप है कि बहादुरपुर अंचल कार्यालय की ओर से निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट नहीं भेजी गई।
जारी पत्र में कहा गया है कि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को कई बार व्हाट्सएप और दूरभाष के माध्यम से स्मरण भी कराया गया, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं भेजी गई। प्रशासन ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना है।
अपर समाहर्त्ता ने अपने आदेश में कहा है कि महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि अनावश्यक पत्राचार के कारण सरकारी समय और संसाधनों की भी बर्बादी होती है।
सीओ निश्चल प्रेम को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब लंबित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं और देरी के कारणों का स्पष्ट लिखित जवाब भी सौंपें। जिला प्रशासन ने मामले को उच्च प्राथमिकता का बताते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
मोरो थाना या फिर पुलिस अधिकारियों का दालान ,हालांकि भाड़े पर हे थाने का मकान ? खैनी का मजा लेते दिखे अफसर,वह भी हाफ पेंट और गंजी में ? यही नहीं शराब तस्करों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी ?
पीएनबी शाखा के बाहर बैग से 35 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध