दरभंगा जिला में डीआईजी के पत्र को आखिर कौन निगल गया ?गंभीर आरोपों से घिरे आईटी प्रोग्रामर से कौन उठाएगा पर्दा , महिला कर्मियों से कथित अनुचित व्यवहार, पोस्टिंग में मनमानी और अवैध वसूली के भी लग रहे हे आरोप ,कार्रवाई नहीं होने पर सवालों के घेरे में वरीय पुलिस अधिकारी
दस्तक 7 मीडिया /संजय कुमार राय
दरभंगा जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हे ,यह सवाल आईटी प्रोग्रामर पद पर तैनात निशांत कुमार को लेकर हे ,जिन्हें बचाने के चक्कर में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एड़ी चोटी एक कर दिये हे ? आरोप इतने गंभीर कि कोई भी वरीय पुलिस पदाधिकारी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता ?आई टी प्रोग्रामर का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला कर्मी पर यें दिल फेंक रहे थे ,यही नहीं सरकारी नंबर पर एक चैट भी हे।
उक्त चैट में आईटी प्रोग्रामर निशांत कह रहा हे कि ज्यादा दिक्कत हो रहा हे तो मेरे डेरा पर रह लीजिये ,यही से अप डाउन कर लीजिये ? लड़की का जवाब हे कि पता नहीं क्या प्रोब्लेम हे मुझसे कि इतना टारगेट कर रहे हे मुझे ,ऑडियो सुनने पर भी आपको पता चलेगा कि आई टी प्रोग्रामर कितना बड़ा दिल फेंक हे। जब लड़की ने आईटी प्रोग्रामर की बात नहीं मानी तो उसके पास तुरंत वरीय पुलिस अधिकारी का स्पष्टीकरण आ जाता हे ?

