दरभंगा जिला के बिरौल में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दरभंगा के बिरौल में 18 चक्का ट्रक और पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दरभंगा जिला के बिरौल में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दरभंगा के बिरौल में 18 चक्का ट्रक और पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दरभंगा जिला के बिरौल में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दरभंगा के बिरौल में 18 चक्का ट्रक और पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की गुप्त सूचना पर एक संयुक्त टीम ने दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस और ब्यूरो की टीम ने इटवा शिवनगर स्थित चौर (मैदानी इलाका) में छापेमारी कर छिपाकर रखी गई हजारों लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में शराब की खेप के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक 18 चक्का मेगा ट्रक और एक पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय स्थित मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि बिरौल के इटवा शिवनगर चौर में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप उतरने वाली है, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था। सूचना मिलते ही ब्यूरो ने तुरंत इसकी सूचना दरभंगा एसएसपी को दी और स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और एक विशेष टीम का गठन किया गया।
ब्यूरो की टीम ने बिरौल पुलिस के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के तहत चौर वाले इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। इस संयुक्त टीम में मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी के साथ 6 सदस्य के अलावा बिरौल थाने के सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सब-इंस्पेक्टर शशि भूषण रजक के साथ भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि टीम के द्वारा, मौके से जब्त किए गए 18 चक्का ट्रक और पिकअप वैन के चेसिस व रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों और वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। दुसरी ओर अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जब्त शराब की बोतलों की गिनती और उसकी कीमत का आकलन संपन्न करने के बाद उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्रांड के 639 कार्टून में 18 हजार 331 बोतल जिसमें कुल 5674.92 लीटर पंजाब निर्मित विदेशी शराब जब्त किया गया है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बागमती घाट पर चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रम, 50 से अधिक युवाओं ने लिया स्वच्छता व नदी संरक्षण का संकल्प