आगामी मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, शांति समिति की बैठक और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आगामी मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, शांति समिति की बैठक और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आगामी मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,
निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, शांति समिति की बैठक और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी थाना प्रभारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम संवेदनशील पर्व है, इसलिए सभी अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने तथा संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने और अनुमंडल पदाधिकारियों को वारंटियों को बाउंड डाउन कराने, शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।
बैठक में असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-126 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अखाड़ा समितियों की सूची तैयार कर उनके साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम जुलूस के लिए विधिवत लाइसेंस अनिवार्य होगा तथा डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर लगे पुराने झंडों को हटाने तथा गश्ती दलों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
जुलाई से पहले पूरे हों शैक्षणिक विकास कार्य, डीएम ने अभियंताओं को दिए निर्देश
बागमती घाट पर चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रम, 50 से अधिक युवाओं ने लिया स्वच्छता व नदी संरक्षण का संकल्प