जुलाई से पहले पूरे हों शैक्षणिक विकास कार्य, डीएम ने अभियंताओं को दिए निर्देश
जुलाई से पहले पूरे हों शैक्षणिक विकास कार्य, डीएम ने अभियंताओं को दिए निर्देश
जुलाई से पहले पूरे हों शैक्षणिक विकास कार्य, डीएम ने अभियंताओं को दिए निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ) विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक अवसंरचना विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान डिग्री कॉलेजों की चाहरदीवारी निर्माण, रंग-रोगन, चिन्हित विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी अभियंताओं को स्वीकृत निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि आगामी जुलाई माह से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में पठन-पाठन शुरू होना है। ऐसे में सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित निगरानी के साथ योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पेयजल, स्वास्थ्य और विधिक सहायता व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
आगामी मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, शांति समिति की बैठक और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश