दरभंगा के तत्कालीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जावेद आलम निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव (विधि) पद पर प्रतिनियुक्त, जारी हुआ पदस्थापन पत्र
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दरभंगा के तत्कालीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जावेद आलम को प्रतिनियुक्ति के आधार पर संयुक्त सचिव (विधि), निगरानी विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया है।

