दरभंगा

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों मे तीन लोंगों को गिरफ्तार किया हैं। एक मामले मे 40बोतल नेपाली शराब भी बरामद किया हैं।


थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि 109सीआरपीसी के तहत आजमनगर मुहल्ला से लक्ष्मी महतो के पुत्र रोहित महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया हैं।
उन्होंने बताया कि चुनभठी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुरेश मंडल के पुत्र सुधीर कुमार मंडल के पास से 300ml का 40बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस बाबत अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।


थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि आजम नगर मुहल्ला के कांड संख्या 156/23के आरोपी मुश्हर महतो के पुत्र संजीव महतो को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही हैं।