प्रधानमंत्री के सुरक्षा मे चूक ,गाड़ी के आगे ही कूद पड़ा एक युवक।
प्रधानमंत्री के सुरक्षा मे चूक ,गाड़ी के आगे ही कूद पड़ा एक युवक।
वाराणसी से सत्यम
काशी मे प्रधानमंत्री के सुरक्षा मे भारी चूक हुई हैं। प्रधानमंत्री जब एक स्टेडियम का उद्घाटन कर हवाई अड्डा की और जा रहें थे इसी बीच वाराणसी के रुद्राक्ष सेंटर के बाहर एक युवक उनके काफिले के आगे इस तरह कूद गया जैसे सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम नहीं हो। प्रधानमंत्री के गाड़ी से महज आठ फिट आगे ही कूद पड़ा था। इसके बाद वह उठा और दौड़कर भागने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काफी दूर तक खदेड़कर पकड़ा। वह युवक प्रधानमंत्री से कुछ पूछना चाह रहा था। तालाशी के दौरान उसके जेब से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के टिकट मिलें। ऐसा लग रहा था कि वह भाजपा का कार्यकर्ता हैं और वह प्रधानमंत्री से मिलना चाह रहा था लेकिन उसकी ऐसी पहुंच नहीं थी कि प्रधानमंत्री तक जा सके। काशी मे छह घंटे के दौरान प्रधानमंत्री ने तीन कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार होनेवाली क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी इसके अलावे भी दो कार्यक्रमों मे उन्होंने हिस्सा लिया। क्रिकेट स्टेडियम के आधारशिला रखने के दौरान सचिन तेंदुलकर ,दिलीप वेंगसरकर ,सुनील गावस्कर के अलावे और भी क्रिकेटर मौजूद थे।