दरभंगा,संजय कुमार राय 

अगर आप बिजली बिल का भुगतान आज नहीं किये तो आपकी बिजली काट दी जाएगी।इस तरह का एक मेसेज उपभोक्ता पर भारी पर गया।

मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल से इसी तरह की एक बड़ी खबर आ रही हैं। साईबर फ्रॉड ने बिजली उपभोक्ता के खाते से करीब तीन लाख से ऊपर रुपये उड़ा लिये हैं। इस बाबत रामेश्वर कुमार के पुत्र सुनील कुमार ने थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी हैं।

दर्ज प्राथमिकी मे सुनील ने कहा हैं कि उनके मोबाईल पर बिजली विभाग का संदेश आया ,जिसमें कहा गया कि अगर आप बिजली के बकाये राशि का भुगतान नहीं किये तो ग्यारह बजे रात से बिजली कट जाएगी। आप फोन कीजिये। सुनील ने जब उस नंबर पर फोन किया तो मेसेज आया। उस मेसेज को सुनील ने टच कर दिया। उस मेसेज को टच करते ही एक ऐप ऑटोमेटिक डाउन लोड हो गया। उस ऐप को डाउनलोड होते ही कुछ देर मे एक मेसेज उनके मोबाईल पर आया।मेसेज पर देखा तो उनके एसबीआई के खाते से 99हजार रुपये कट गये ,इस दौरान उन्होंने एसबीआई के ऐप को खोलना चाहा इतने मे फिर 99हजार 500कट गये। फिर खाते से 40हजार कट गये इस तरह तीन लाख 34हजार रुपये उनके खाते से निकल गये और खाता शून्य हो गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान मे जुट गई हैं।

यहां बता दे कि साईबर फ्रॉड तरह तरह के तरीकों को अपना रहें हैं ,इसमें आपको सतर्क रहने की जरूरत हैं। अगर आपके पास किसी बेंक या किसी भी विभाग का मेसेज आता हैं तो उसे इग्नोर करें नहीं तो पता चलेगा कि आपके खाते से पैसे उड़ गये।
साईबर फ्रॉड के अलावे और भी कई फ्रॉड हैं जो अलग अलग तरीके बताकर आपसे पैसे ऐंठ लेंगे। कभी सामान बेचने के नाम पर तो कभी पैसे तिगुने करने के नाम पर।
इस बीच ऑन लाइन पर कई लोग इस तरह ठगी के शिकार हुये हैं जिसे हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इनका एक गिरोह होता हैं। कहेंगे दस हजार लगाईये चार सौ या तीन सौ रुपया प्रत्येक दिन हम आपको देंगे। अगर आपने पैसे लगा दिये तो प्रत्येक दिन यह पैसे कुछ दिनों तक मिलेंगे। अब लालच मे आप आ गये और दो चार लाख लगा दिये तो पता चलेगा वह कंपनी फरार हो गया। इस तरह नये नये तरीकों का इस्तेमाल कर ठग ठगी करते हैं। पुलिस विभाग हमेशा इस तरह की ठगी को लेकर आगाह करती रहती हैं बस इससे बचने की जरूरत हैं।
सावधान रहिये ,सुरक्षित रहिये।