कहुआ और रोहाड़ महमुदा में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
कहुआ और रोहाड़ महमुदा में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
कहुआ और रोहाड़ महमुदा में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निपटारा
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार सरकार की नई पहल के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से पंचायतों में आम जनता की सहूलियत के लिए विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिरौल प्रखंड के अंतर्गत कहुआ और रोहाड़ महमुदा पंचायत में भव्य शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय विधायक सुजित कुमार, एडीएम शमीम अख्तर, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ आदित्य शंकर और मुखिया वेदान्त झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर की। इस अवसर पर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन और सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
शिविर में सामान्य और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने पंचायत के विभिन्न गांवों से आए लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों को अपने काम के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए शिविर में मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जनता की सुविधा के लिए कुल 15 अलग-अलग विभागों के काउंटर बनाए गए थे, जिनमें प्रमुख थे।
गृह विभाग (पुलिस) और राजस्व, जनकल्याण व सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, बिजली, पीएचईडी और ग्रामीण विकास,
कृषि, पशुपालन, उद्योग, पंचायती राज और शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग का विशेष काउंटर लगाया गया। अपने संबोधन में न विधायक सुजित कुमार ने कहा कि “सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शासन को सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है ताकि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आए और लोगों की समस्याओं का ससमय समाधान हो सके।
इस विशेष सहयोग शिविर को सफल बनाने में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्णन, स.अ.नि गजेन्द्र लाल उपाध्याय और कार्यपालक सहायक बैजू कुमार,बिरौल पंचायत के मुखिया संजय पासवान,अजय बिरौलिया के अलावा सहायक विद्युत अभियंता,पशु पालन पदाधिकारी,स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, सहित जिला व प्रखंड प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुस्तैद रहे। शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।