दरभंगा जिला के सिमरी में स्वर्ण व्यवसायी से 6 बदमाशों ने 22 लाख के जेवर और नकदी लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस
दरभंगा जिला के सिमरी में स्वर्ण व्यवसायी से 6 बदमाशों ने 22 लाख के जेवर और नकदी लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस
दरभंगा जिला के सिमरी में स्वर्ण व्यवसायी से 6 बदमाशों ने 22 लाख के जेवर और नकदी लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सिमरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक स्वर्ण व्यवसायी और उनके बुजुर्ग पिता से 22 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट लिए। घटना को अपराधियों ने अतरवेल-बिशनपुर पथ पर गंगा गैस एजेंसी के पास 6 हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम देकर फरार हुये हें।घटना की जानकारी मिलते हो सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। बताया जाता है की बिरदीपुर चौक स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार के मालिक शिबू ठाकुर रात करीब 7:30 बजे अपने पिता अमीरी ठाकुर के साथ दुकान बंद कर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। शिव गंगा गैस गोदाम से 100 मीटर पहले घुमाव पर 3 बदमाशों ने बाइक सड़क के बीच लगाकर रास्ता रोक लिया। साइड से निकलने पर बदमाशों ने टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से 3 और बदमाश दूसरी बाइक से आ धमके। उसके बाद बदमाशों ने धक्का-मुक्की कर बाइक की डिक्की तोड़ दी। डिक्की में रखे लाल रंग के झोले से बदमाशों ने करीब 3.5 किलो चांदी और 80-85 ग्राम सोने के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात आभूषण लूट लिए, वही जाते-जाते बदमाशों ने कहा कि किसी को बताया तो गोली मार देंगे। बुजुर्ग पिता अमीरी ठाकुर रोते हुए बोले बदमाशों ने मुझे मारा, बंदूक तान दी।
बताते चले कि वर्ष 2017 में उसके दुकान ने भीषण चोरी की घटना घटी थी। सदर-टू-कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा पीड़ित के आवेदन पर सिमरी थाना कांड संख्या 106/26 दर्ज कर ली गई है। घटना के उद्भेदन के लिए स्पेशल टीम, टेक्निकल टीम और एफएसएल की टीम लगाई गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।