प्रभारी सचिव ने तीन प्रखंडों के सहयोग शिविरों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
प्रभारी सचिव ने तीन प्रखंडों के सहयोग शिविरों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
प्रभारी सचिव ने तीन प्रखंडों के सहयोग शिविरों का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रभारी सचिव एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार ने सोमवार को दरभंगा जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने सबसे पहले सिंहवाड़ा प्रखंड के अरई-बिरदीपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद उन्होंने केवटी प्रखंड के करजापट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जायजा लिया। वहीं सदर प्रखंड की शिशो पश्चिमी पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में चल रहे शिविर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर जाकर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया।
राजेश कुमार ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सहयोग शिविर में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, सड़क, पुल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे जनसहभागिता का उत्साह देखने को मिला।