बेनीपुर को मिली बड़ी सौगात: एक्साइज कोर्ट गठन की अधिसूचना जारी, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
दस्तक 7 मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता।
बेनीपुर में एक्साइज (उत्पाद) कोर्ट के गठन को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने पर लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
