बड़ी खबर: महंगाई की मार शुरू ,दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मार्ग पर आज से लागू हुईं नई बस किराया दरें, जानें रूट वार पूरी सूची

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार सरकार की अधिसूचना के आलोक में दरभंगा से कुशेश्वरस्थान मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 01 जून 2026 से नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में सभी बस संचालकों द्वारा दरभंगा–कुशेश्वर स्थान मार्ग पर चलने वाले अपने-अपने बसों में सूचना पत्र चिपकाया गया है। जिसमें आधिकारिक सूचना का हवाला देते हुए सूचना पत्र
जारी कर यात्रियों (सवारी बंधु) को सूचित किया गया है। नए किराए के निर्धारण से इस रूट पर नियमित सफर करने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।


बस संचालक के अनुसार, विभिन्न पड़ावों के लिए निर्धारित किया गया नया किराया इस प्रकार है–
दरभंगा से बेनीपुर (या मध्य के किसी भी स्थान तक) 50 रुपये।
बेनीपुर से सुपौल – बिरौल (या मध्य के किसी भी स्थान तक) 50 रुपये।
सुपौल – बिरौल से कुशेश्वरस्थान (या मध्य के किसी भी स्थान तक) 30 रुपये।
दरभंगा से सीधे कुशेश्वरस्थान तक (कुल किराया) 130 रुपये देना होगा। संचालक द्वारा
जारी सूचना में विशेष रूप से नोट पैराग्राफ के जरिए स्पष्ट किया गया है कि रोजाना सफर करने वाले (डेली) यात्रियों को दैनिक किराए में अलग से छूट देने की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है।
हालांकि, नियमित यात्रियों को राहत देने के लिए पास की सुविधा दी गई है। यात्री संबंधित कार्यालय में जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर रियायती दरों पर मासिक त्रैमासिक और अर्धवार्षिक पास प्राप्त कर सकते हैं।


इस नए बदलाव के बाद अब यात्रियों ने सरकारी अधिसूचना की प्रति बस कॉनटेक्टर से दिखाने की मांग कर रहे हैं। नहीं दिखाने पर अधिकांश बस यात्री और कॉनटेक्टर के बीच वाक युद्ध भी होने लगता है। बस संचालक का स्पष्ट कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई इन नई दरों के अनुसार ही बस यात्री को भुगतान करना होगा।