पंचायत सरकार भवन का हुआ शिलान्यास , शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि नहीं होने से उठे सवाल
दस्तक 7 मीडिया ,गायघाट /
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत पांच पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश सिंह ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

